शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण बाधित सभी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वह आज यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राज्य के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को अति शीघ्र बहाल करने तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के दौरान लोगों से सचेत रहने व सावधानी बरतने और सरकार तथा प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों को लोहड़ी और मंकर संक्रान्ति की शुभकानाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये त्यौहार उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएंगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28