Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई 1995 किलोग्राम खिचड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज
    हिमाचल प्रदेश

    पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई 1995 किलोग्राम खिचड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज

    By Himachal VartaJanuary 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने तत्तापानी क्षेत्र में 25 करोड़ की सरूर खड्ड से चुराग तक उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी
    शिमला। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आज जिला मण्डी के तत्तापानी में 1995 किलोग्राम दाल और चावल से बनाई गई खिचड़ी गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड में अब तक कि सबसे अधिक परोसी जाने वाली खिचड़ी के रूप में दर्ज की गई है। इस खिताब के तहत इससे पहले का रिर्कार्ड 918.8 किलोग्राम था। यह घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर जिला मण्डी के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में ‘तत्तापानी महोत्सव’ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए की।
    मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी पकाने के अपने लक्ष्य में सफलता हासिल करने के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग ने लगभग 1000 किलो के बड़े अन्तर के साथ पहले का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।
    जय राम ठाकुर ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कोलडैम के निर्माण से यह क्षेत्र जल क्रीड़ा के लिए प्रमुख गंतव्य बन कर उभरा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र में जल क्रीड़ा की आपार सम्भावना है।
    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध नरसिंह मन्दिर और शनिदेव मन्दिर में पूजा अर्चना की।
    मुख्यमंत्री का तत्तापानी पहंुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
    दुर्गा देवी बिहारी लाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सूद ने भी मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्य का इस अवसर पर स्वागत किया।
    निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन युनूस ने कहा कि खिचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बर्तन 7ग4 फीट के दायरे का था और इस प्रयास का उद्देश्य तत्तापानी को विश्व पर्यटन के मानचीत्र में लाना था।
    गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड के एडजुडिकेटर ने घोषणा की कि पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी पकाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है।
    मुख्यमंत्री ने जल क्रीड़ा गतिविधि प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया और हिमाचल पथ परिवहन निगम की टूरिज्म सर्किट बस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होेेंने इस अवसर पर वाटर जेटी की सवारी का भी आनंद लिया।
    मुख्यमंत्री ने तत्तापानी क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सरूर खड्ड से चुराग उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के 174 बस्तियां लाभान्वित होंगी।
    मुख्यमत्रंी की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा, विधायक करसोग हीरा लाल, शिमला जिला के भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर भी अन्य गणमान्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.