Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने दूसरे ग्राउंड बे्रकिंग समारोह के लिए एमओयू निर्धारित करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने दूसरे ग्राउंड बे्रकिंग समारोह के लिए एमओयू निर्धारित करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaJanuary 15, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। आज यहां राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन वाली प्रत्येक प्रमुख परियोजना के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के आदेश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीटर के पश्चात् 7,242 करोड़ रुपये के निवेश के 139 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिससे कुल निवेश एक लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है। विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन परियोजनाओं पर सही तरीके से कार्य शुरू किया जाए जिनका प्रदर्शन ‘ग्राउंड बे्रकिंग’ समारोह में किया गया था ताकि धरातल पर उन परियोजनाओं पर कार्य हो सकें।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि विदेशी निवेशकों को प्रदेश में अपने उपक्रम शुरू करने का विश्वास दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे है ताकि इन परियोजनाओं को आरम्भ कर निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 986 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ नीदरलैण्ड के उद्यमियों के साथ आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जर्मनी के निवेशकों के साथ एक समझौता ज्ञापन, 1900 करोड़ रुपये के निवेश के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ सात समझौता ज्ञापनों और मलेशिया के साथ 100 करोड़ रुपये के निवेश के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को विदेशी निवेशकों के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित करने के लिए नियुक्त किया जाएगा, जो इनके साथ लगातार सम्पर्क में रहेंगे ताकि उन्हें अपने उपक्रम शुरू करने के लिए विश्वास दिलाया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को वास्तव में निवेश के आधार को सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के अलावा समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने उद्यमियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रिलायंस, टाटा, महेंद्रा, गोदरेज आदि बड़े औद्योगिक घरानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि वे जल्द से जल्द अपने उद्यम शुरू कर सकें।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष जून माह में होने वाले दूसरे ‘ग्राउंड ब्रेकिंग’ समारोह के लिए समझौता ज्ञापनों को निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समारोह के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के वास्तविक निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन उद्यमियों ने समझौता ज्ञापनों पर पहले से ही हस्ताक्षर कर दिए है उनकी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।
    27 दिसम्बर, 2019 को हुए प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह पर प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने न केवल निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया है बल्कि 13656 करोड़ रुपये के निवेश को भी हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को उनकी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए सम्बन्धित विभागों और नोडल अधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उद्योग विभाग उद्यमियों के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को धरातल पर लाने के लिए अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करेेगा।
    मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव के.के. पंत, ओंकर चंद शर्मा और संजय कुंडू, सचिव डाॅ. पूर्णिमा चैहान और अमिताभ अवस्थी, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आर.सी. ठाकुर, निदेशक ऊर्जा मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक शहरी विकास ललित जैन, विशेष सचिव राकेश कंवर और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी इस अवसर पर उपस्थिति थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.