केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल को जगत प्रकाश नड्डा ने सौंपी है यह जिम्मेवारी
नाहन। आखिरकार माह पहले प्रकाशित की गई खबर कि अब पुष्टि हो ही गई है। केंद्रीय व प्रदेश के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो 18 जनवरी को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री वह उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल डॉ राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा संगठन की कमान का दायित्व सौंप सकते हैं।
जानकारी यह है कि 17 जनवरी को नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। अब केवल एक ही नाम नॉमिनेशन के लिए है जो कि मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष व नाहन के वर्तमान विधायक डॉ राजीव बिंदल का है।
जानकारी तो यह भी है कि बीती रात प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ देर रात तक बैठक भी चली थी। इस बैठक में क्या हुआ यह तो जानकारी नहीं है मगर विधानसभा अध्यक्ष रात ही नाहन पहुंच गए थे।
बरहाल जहां प्रदेश के मीडिया में लगातार जेपी नड्डा के नज़दीकियों वालों की चर्चाएं प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रही थी मगर शुरू से बन रहे समीकरणों को विश्लेषण कर चुका था। क्योंकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिस रणनीति से चलता है उसमें नजदीक या नहीं बल्कि संगठन कैसे मजबूत हो यह देखा जाता है।
बता दें कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कभी भी प्रिडिक्शन नहीं करता है और ना ही अटकलों के ऊपर चलते हैं। अपने इन्हीं पक्के इरादों व गोपनीयता के चलते आज भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर देश की सबसे मजबूत और दमदार पार्टी भी बनी है। जाहिर है अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बनने जा रहे हैं। ऐसे में नज़दीकियों वालों को नहीं बल्कि कौटिल्य नीति वान के नेतृत्व की बड़ी जरूरत होती है।
इसमें भी कोई शक नहीं है कि डॉ राजीव बिंदल को गेम चेंजर व गेम मेकर भी माना जाता है। शीर्ष नेतृत्व हाल ही के हरियाणा राज्य के चुनाव से यह सबक ले भी चुका है। बरहाल अब 18 जनवरी को सुबह 9:00 से 10:00 के बीच में जो कुछ भी होना है उसका अब प्रदेश भाजपा संगठन व प्रदेश की जनता बेसब्री से इंतजार भी कर रही है।
Breakng
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
- नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
- बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
Wednesday, July 9