Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पानी के बिलों से सम्बन्धित समस्याएं शीघ्र सुलझाई जाएंगीः सुरेश भारद्वाज
    हिमाचल प्रदेश

    पानी के बिलों से सम्बन्धित समस्याएं शीघ्र सुलझाई जाएंगीः सुरेश भारद्वाज

    By Himachal VartaJanuary 15, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला जल प्रबंधन निगम के साथ बैठक की जिसमें शिमला शहर के वासियों को प्राप्त पानी के बढ़े हुए बिलों पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिमला जल प्रबंधन निगम को इन बिलों की जांच करने तथा उचित कदम उठाने को कहा।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में हर संभव प्रयास किए हैं। पानी मानव जीवन के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है तथा इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। शिमला में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिमला शहर के लिए एक हजार करोड़ रुपये की विश्व बैंक पोषित जलापूर्ति परियोजना को वर्ष 2023 तक शिमला जल प्रबन्धन निगम द्वारा पूर्ण किया जाएगा।
    इस अवसर पर शिमला जल प्रबंधन निगम के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मेन्द्र गिल ने कहा कि लोगों द्वारा पानी के बिलों से सम्बन्धित मामलों को शीघ्र सुझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से पानी के बिल बढ़े है तथा इसमें शीघ्र ही सुधार किया जाएगा।
    स्वतंत्र निदेशक, शिमला जल प्रबंधन निगम दिग्विजय चैहान ने शिक्षा मंत्री को विश्वास दिलाया कि पानी के बिलों में अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू, व्यावसायिक तथा निर्माण कनैक्शन के अतिरिक्त अन्य विकल्प पर विचार किया जाएगा ताकि लोगों को राहत पहंुचाई जा सके।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.