Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विकास कार्यो को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें अधिकारी- सुरेश कश्यप
    हिमाचल प्रदेश

    विकास कार्यो को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें अधिकारी- सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaJanuary 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज यहां बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यो के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध, गुणवतायुक्त तथा पारदर्शिता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
    उन्होने बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जानकारी दी कि जिला में मनरेगा कार्यक्रम के तहत अब तक 70 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है तथा इस कार्यक्रम के तहत जिला में 35 करोड़ की राशि व्यय करके 12 लाख 10 हजार 413 कार्यदिवस अर्जित किए गए है जिससे लोगों को घरद्वार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए है। उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत जिला में चालू वित वर्ष के दौरान 1279 विकास कार्य कार्यान्वित किए जा रहे है जिनमें से 85 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए मनरेगा के तहत अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शामिल किया जाए तथा इस कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए ।
    श्री सुरेश कश्यप ने स्वच्छता अभियान को एक जन आन्दोलन बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने प्रवास के दौरान लोगों को स्वच्छता के बारे जागरूक करे तथा शौचालयों का भी निरीक्षण करें और यह भी सुनिश्चित करे कि लोगों के पास शौचालय है । उन्होने कहा कि जिला सिरमौर में 2787 स्कूल शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है जिसके अंतगर्त 2571 स्कूल शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 242 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत 225 सामुदायिक शौचालय निर्मित कर दिये गए है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केद्रों में सौ फीसदी शौचालय क्रियाशील बनाए जाए ताकि बच्चों को कोई असुविधा न हो । उन्हो़ंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र नाहन में 238 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है।
    सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जिला में सही परिप्रेक्ष्य में कार्यान्वित किया जाए ताकि केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला सिरमौर में 21 पेयजल योजनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है जिन पर लगभग 229 करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि ठोस व तरल कचरा प्रबन्धन के अंतगर्त जिला सिरमौर की 46 ग्राम पचायतों में 6 करोड 43 लाख से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतगर्त जिला सिरमौर की सभी 228 ग्राम पंचायतों को 43 कलस्टर में विभाजित किया गया है।
    सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 68 पात्र कन्याओ के विवाह पर 27 लाख रूप्ये की राशि वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिला में 53 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को दिये गए। उन्होने कहा कि जिला सिरमौर में वर्तमान में 165 लोकमित्र केन्द्र तथा 360 कॉमन सर्विस सेंन्टर क्रियाशील है उन्होंने जिला की शेष बची पंचायतों में लोकमित्र केन्द्र या कॉमन सर्विस सेंन्टर खोलने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिये ।
    इससे पहले उपायुक्त सिरमौर डा0 आर.के. परूथी ने मुख्य अतिथि सहित सभी गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सिरमौर को आगामी 5 जून तक पालीथीन मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
    बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद वि0स0 रीना कश्यप, उपाध्यक्ष हिप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुदर्शन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.