चण्डीगढ़। हरियाणा के महाधिवक्ता कार्यालय को ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’ से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड महाधिवक्ता कार्यालय को ‘‘लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम’’ को लागू करने के लिए दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के उप-महाधिवक्ता श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’, जो कम्प्यूटर सोसायटी आफ इंडिया एन्यूल कन्वेंशन-2020 का ही भाग है, आगामी 17 जनवरी, 2020 को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।
उन्होंने ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’ के बारे में जानकारी देेते हुए बताया कि इस अवार्ड का टाइटल ’अवार्ड आफ एक्सीलेंस’ है, जिसे नेशनल इन्फोरमैटिक्स सेंटर, हरियाणा स्टेट यूनिट द्वारा लागू किया गया है।
श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार समारोह में एक विशेष ई-गवर्नेंस ट्रैक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें भाग लेने वाले अतिथियों और विशेषज्ञों द्वारा अनुभव व ज्ञान सांझा करने हेतु एक सत्र भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में एक अवार्ड प्रमाणपत्र और ट्रॉफी दी जाएगी, जिसमें संगठन का नाम और कार्यान्वयन एजेंसी का नाम होगा।
इस कार्यक्रम में हरियाणा की ओर से उप-महाधिवक्ता श्री हिम्मत सिंह, सहायक महाधिवक्ता श्री गौरव बंसल, एनआईसी से वैज्ञानिक अमित कुमार, विधि अनुसंधान सुश्री निकिता गोयल और सुश्री कुशलदीप कौर हिस्सा लेंगी।
Breakng
- पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
- शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
- तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
- विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
Saturday, May 30