शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए आज नयी दिल्ली में प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हिमाचल सरकार की ओर से पर्यटन और नागरिक विमानन सचिव युनूस जबकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कार्यकारी निदेशक, योजना एच.एस बलहाड़ा ने प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का विकास संयुक्त उद्यम कम्पनी (जेवीसी) के माध्यम से किया जाएगा जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा जबकि 49 प्रतिशत राज्य सरकार या इसकी नामित एजेंसी के पास होगा। जेवीसी प्रारूप, वित्त, निर्माण, व्यावसायिक नागरिक विमानन के लिए हवाई अड्डा परियोजना को पूरा करने, रखरखाव, हवाई अड्डे के संचालन और प्रबंधन के कार्य करेगी। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कर जेवीसी को हस्तांतरित करेगी।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28