चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सर्विस बास्केटबाल महिला व पुरूष खेल प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन पंजाब के लुधियाना गुरू नानक खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इससे पूर्व, हरियाणा राज्य की ओर से भागीदारी करने वाले खिलाडिय़ों का चयन 22 जनवरी को कुरूक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि टीम में हिस्सा लेने के लिए ट्रायल देने के लिए आने वाले खिलाड़ी से संबंधित विभाग यह भी प्रमाण पत्र देगा कि वह उस विभाग का अधिकारी व कर्मचारी है। इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा में कर्मचारी टीएडीए अपनेे विभाग से लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार इन सिविल प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं ले सकते।
Breakng
- सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम
- कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन घायल
- लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का समिति से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक रहेगा।
- प्रतियोगिता का शुभारंभ गिरी नगर परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया
- पांवटा साहिब में झगड़े के बाद व्यक्ति की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
- सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाना जरूरी-एल.आर. वर्मा
Thursday, March 28