शिमला/नयी दिल्ली। नई दिल्ली के हिमाचल भवन में आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों, हिमाचल भवन के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
यह शिविर वेंकटेश्वर अस्पताल और राज्य के आवासीय आयुक्त के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया। इस शिविर में लगभग 150 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन करते हुए आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने कहा कि आवासीय आयुक्त कार्यालय इन शिविरों का आयोजन प्रदेश सरकार के साथ सूचीबद्ध विभिन्न अस्तालों के माध्यम से नियमित रूप से आयोजित करने के लिए योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना अत्यन्त जरूरी है और यह कार्य की उत्पादकता की दिशा में भी योगदान देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर में रोगियों की रक्तचाप, ब्लड शूगर की जांच, ईसीजी आदि के अतिरिक्त आर्थोपेडिक सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।
इस शिविर में हिमाचल भवन के अधिकारी और कर्मचारी व परिवार के सदस्यों सहित एन.सी.आर. में रह रहे हिमाचल वासियों ने भी भाग लिया।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17