धर्मशाला/शिमला। मां बज्रेश्वरी देवी की पिंडी का मक्खन के साथ शृंगार किया गया। मंदिर के पंडित रामप्रशाद शर्मा ने बताया कि इसके लिए 18 क्विंटल मक्खन का इस्तेमाल किया गया। श्रदालुओं ने यह मक्खन दान किया। इस अदभुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके चलते अगले छह दिन तक श्रद्धालुओं का तांता मंदिर में लगा रहेगा। मक्खन से शृंगार में लगभग पांच घंटे लगे। माता के श्रृंगार में काजू, बादाम, मेवे, अखरोट, बड़ी इलायची, काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। पिंडी पर मक्खन चढ़ाए जाने से अब एक सप्ताह तक माता का स्नान नहीं किया जाएगा और न ही श्रद्धालुओं को चरणामृत प्राप्त होगा। मक्खन को 20 जनवरी को श्रद्धालुओं में प्रशाद के रूप में बांटा जाएगा ।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28