शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जीवीके-आपात प्रबंधन शोध संस्थान (ईएमआरआई) के सहयोग से यहां राज्य सचिवालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रथम प्रतिक्रियादाता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्राधिकरण के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने इस अवसर पर किसी भी परिस्थिति में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता एवं तैयारियों पर बल दिया। जीवीके के अनुदेशक गणेश दत्त ने प्राथमिक उपचार के प्रमुख सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सीय, ट्राॅमा, बाल चिकित्सा, पर्यावरण से जुड़ी आपातकालीन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सभी आपात स्थितियों के लक्षणों पर प्रकाश डाला गया और प्रतिभागियों को इन परिस्थितियों से निपटने के बारे में जानकारी दी गई।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17