शिमला। राज्य सरकार ने तीन राज्यस्तरीय पुरस्कारों- हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान और नागरिक सेवा पुरस्कार-2020 के लिए नामांकन की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर, 2019 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2020 किया है। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के अवसर पर दिए जाते है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आवेदक को निर्धारित प्रपत्र पर अपने जीवनवृत्त के अतिरिक्त हिन्दी भाषा में अधिकतम दो पृष्टों का संक्षिप्त लेख और उपलब्धियों या सेवाओं के उल्लेख के साथ राज्य स्तरीय जांच समिति के विचारार्थ भेजना होगा। हिन्दी में तैयार किये गए लेख की एक प्रति [email protected] पर भी ईमेल करनी होगी।
उन्होंने कहा कि आवदेक निर्धारित फाॅर्म में केवल उचित दस्तावेजों को सम्मिलित कर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। नामांकन भरने के निर्धारित प्रपत्र विभाग की वैबसाईट www.himachal.nic.in/gad पर उपलब्ध है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17