शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर की पुस्तक ‘मन की बात’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में वर्ष 2014 से जून 2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाली मन की बात कार्यक्रम को संकलित किया गया है।
शिक्षा मन्त्री ने इस प्रयास के लिए डाॅ. इन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के मनपसंद कार्यक्रम को एक पुस्तक के रूप में लोगांे तक पहुंचाया है। इसके लिए पुनः इन्हें बधाई।
डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय संजौली में हिन्दी सह आचार्य के पद पर सेवारत हैं। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चिन्तन पर भी उन्होंने एक पुस्तक प्रकाशित की है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री के जीवन पर उनकी पुस्तक कदम व कदम जयराम ठाकुर भी प्रकाशित हो चुकी है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17