नाहन। सिरमौर प्रैस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ तथा महासचिव सूरत पुण्डीर ने गत दिवस उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी द्वारा प्रदेश सरकार कि घोषणा अनुसार प्रदेश तथा जिला स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर सिरमौर प्रैस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ ने कहा कि पत्रकार सरकार का अभिन्न अंग होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकारी योजनाओं को आम लोगाें तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचे तो इस संबंध में मीडिया सरकार तथा विभाग को भी अवगत करवाती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने वादे तथा योजना के अनुसार पत्रकारों को दिए गए लैपटॉप पत्रकारिता के कार्य में मददगार साबित होंगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
