Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नौहराधार क्षेत्र के भंगाड़ी का जयचन्द बना देश का रक्षाकरण हीरो
    हिमाचल प्रदेश

    नौहराधार क्षेत्र के भंगाड़ी का जयचन्द बना देश का रक्षाकरण हीरो

    By Himachal VartaJanuary 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। इतिहास गवाह है कि साधारण लोगो के असाधारण कार्यों ने जहां देश तथा समाज मे महत्वपूर्ण परिवर्तन लाये वही स्वयं को भी एतिहासिक बना दिया।
    ऐसा ही एक उदाहरण नौहराधार तहसील के छोटे से गांव भंगाड़ी मे जन्मा 19 वर्षीय जयचन्द राजकीय उच्च पाठशाला चौकर मे मात्र 13 वर्ष की आयु में जब जयचंद 7वी कक्षा का छात्र था तो वह विद्यालय मे 5 जुन को विश्व पर्यावरण दिवस पर ईको क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से एसा प्रेरित हुआ कि उसने प्रति वर्ष अपने गांव मे ही सड़क के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने प्रारम्भ कर दिए।
    प्रारंभ में जयचन्द की इन कोशिशों को शायद बाल्यकाल के शोक समझ कर अधिक गंभीरता से नही लिया गया। परंतु धीरे धीरे जयचन्द के पिता राम लाल ने पारिवारिक वित्तिय हालात अच्छे न होने के बाबजूद भी जयचन्द को वन्य पौधो के अतिरिक्त फलदार पौधो को लगाने हेतु बीज तथा पौध खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी।
    दसवी के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार मे तत्कालीन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रवक्ता सुरेन्द्र पुन्डीर ने जयचन्द के पर्यावरण संरक्षण के ईन प्रयासो को गंभीरता से लिया और जयचन्द को विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं की इकाई का समूह नेता बना दिया। साथ ही भंगाड़ी गांव मे जाकर जयचन्द के असाधारण कार्यों की एक डोकयूमेन्टरी भी बना दी।
    अपनी बहन के निवेदन पर जय चंद ने हिमाचल प्रदेश विज्ञान ,तकनीकी एवं पर्यावरण विभाग मे एक सादे कागज से अपने कार्यो को जानकारी दी तथा हिमाचल सरकार ने वर्ष 2017 मे जयचंद को हिमाचल प्रदेश का सबसे युवा पर्यावरण विध पृस्कार से सम्मानित किया।
    जयचन्द की कहानी को प्रकाशित करने के लिय भारत की प्रसिद्ध पत्रिका ” इण्डिया टुडे ” के पत्रकार एवं चित्रकार दोनो ने नौहराधार आकर जयचन्द की गतिविधियों को देखा तथा इस सफलता की कहानी को प्रकाशित किया।
    हाल ही मे देश की विख्यात टीवी न्यूज़ चेनल ” रिपब्लिक भारत टीवी” ने प्रसिध “टाटा ए आई ए जीवन बीमा कम्पनी ” के सौजन्य से जयचन्द को देश के अन्य 6 विद्यार्थियों के साथ मूंबई में आयोजिय एक कार्यक्रम मे “रक्षाकरण नायक” के खिताब से सम्मानित किया गया।
    जयचन्द के साथ मूंबई गय प्रवक्ता सुरेन्द्र पुन्डीर ने दूरभाष पर बताया कि जयचन्द तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु बेंगलोर की चार छात्राओं तथा दो अन्य बालको के असाधारण प्रयासो पर रिपब्लिक टीवी ने ” रक्षाकरण हिरो” नामक एक डोक्यूमेंट्री शूट की है। जिसे सम्भवत 25 जनवरी को रिपब्लिक भारत टीवी पर दिखाया जायेगा, टाटा जीवन बीमा कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शषि श्रीवास्तव तथा रिपब्लिक टीवी की सम्पुर्ण टीम ने जयचन्द के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा की।
    वही जयचन्द दूरदराज के ग्रामीण परिवेश मे सरकारी विद्यालय का छात्र रहा वर्तमान में जयचन्द राजकीय महाविद्यालय संगडाह का छात्र हें तथा वहां भी ईको क्लब के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय की बजर भूमि पर वृक्षा रोपण की योजना बना रहा है।
    निःसंदेह किसी पुरुस्कार की चाह के बिना ही वास्तविक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु चिंतित, गम्भीर स्वभाव का जयचन्द प्रदेश सरकार तथा अब टाटा बीमा कम्पनी से प्राप्त सम्मान से प्रसन्न है । उन्होंने अपनी उपलब्धी का श्रय अपने गुरूजनो को दिया हें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.