Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नुक्कड नाट्क ‘बुद्धीये रा बुढ़ापा’ से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार
    हिमाचल प्रदेश

    नुक्कड नाट्क ‘बुद्धीये रा बुढ़ापा’ से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार

    By Himachal VartaJanuary 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    गीत-संगीत व नुक्कड नाट्क के माध्यम से दी लोगों को जानकारी
     नाहन। विकास खण्ड नाहन के कालाआम्ब व त्रिलोकपुर में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नितियों व योजनाओं को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल सरस्वती कलामंच के कलाकारों ने गीत व नाट्क ‘बुद्धीये रा बुढ़ापा’ से लोगों को बतााया कि आयुष्मान भारत योजना में हिमाचल के तीन लाख परिवारों को पांच लाख रूपये तक कि मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा जो लोग इस योजना से छूट गए है उनके लिए हिमाचल सरकार द्वारा हिमकेयर योजना चलाई जा रही है जिसमें परिवार के किसी भी सदस्य के बीमार होने पर पांच लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त किया जा रहा है।
    कलाकारों ने नाट्क के माध्यम से बताया कि वृद्वावस्था पैंशन में आयु सीमा 80 साल से घटाकर 70 साल कर उन्हें प्रतिमाह 1500 रूपये पैंशन प्रदान की जा रही है तथा प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए जाते है।
    कार्यक्रम में समूहगीत ‘हिमाचल म्हारा प्यारा-प्यारा व सबका साथ सबका विकास है मूल मंत्र हमारा’ प्रस्तुत किया जिसमें हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, बागवाणी विकास परियोजना, मुख्यमंत्री खेत सरक्षंण योजना, सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना की जानकारी गीत संगीत से लोगों तक पहुंचाई।
    कलामंच के कलाकारों ने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही किकंरी देवी पर्यावरण पुरस्कार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में इस योजना के तहत स्वच्छ सिरमौर मिशन, पॉलीथीन उन्मूलन, पौध रोपण, जलशक्ति अभियान व निराश्रित पशुधन प्रबंधन में बेहतर कार्यों करने वाले महिला मण्डल, युवक मण्डल को एक लाख रूपये प्रथम पुरस्कार तथा स्कूल व कॉलेज को 80 हजार व व्यक्तिगत रूप से बेहतर कार्य करने वालों को 50 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा पॉलीथीन का कम से कम उपयोग करने तथा प्लास्टिक को खाली बोतल में डालकर उसका पॉलीब्रिक्स बनाने का संदेश लोगों को दिया।
    जिला के विकासखण्ड पांवटा साहिब में चुडेश्वर सांस्कृतिक दल ने ग्राम पंचायत मधाना व कांड़ों कांसर तथा लोक सांस्कृतिक कलामंच ने विकास खण्ड शिलाई के पावमानल व शिलाई तथा चेष्टा लोक नृत्य दल ने विकास खण्ड पच्छाद के ग्राम पंचायत शाडिया व नैनाटिक्कर व धाल्टा कलामंच ने विकासखण्ड राजगढ के ग्राम पंचायत देवठी मझगांव व माटल बखोग मंे तथा नितिका सुर संगम ने विकास खण्ड संगडाह के अन्धेरी व जूडी खडान में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.