नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी, 2020 को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ “परीक्षा पे चर्चा 2020” पर बातचीत करेंगे। स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत के तीसरे संस्करण “परीक्षा पे चर्चा 2020” का आयोजन 20 जनवरी, 2020 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सवालों के जवाब देंगे और चयनित छात्रों के साथ बातचीत में बताएंगे कि वे परीक्षा के तनाव को कैसे कम सकते हैं।
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वो सिर्फ इसलिए नहीं कि वे एक अनूठे कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं बल्कि इसलिए भी कि उन्हें प्रधानमंत्री से बहुमूल्य सुझाव मिलेंगे। प्रधानमंत्री हमेशा यह सुनिश्चित करने के इच्छुक रहे हैं कि छात्र शांत वातावरण में परीक्षा दें और किसी तरह के तनाव में न आएं ताकि लम्बी अवधि में बेहतर नतीजे सुनिश्चित किए जा सकें।
स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का पहला संस्करण “परीक्षा पे चर्चा 1.0” का आयोजन 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया था। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ इस कार्यक्रम के दूसरे संस्करण “परीक्षा पे चर्चा 2.0” का आयोजन 29 जनवरी, 2019 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18