Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश सरकार राज्य के 11 जिलों में स्थापित करेगी गौ अभयारण्य/गौसदन
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश सरकार राज्य के 11 जिलों में स्थापित करेगी गौ अभयारण्य/गौसदन

    By Himachal VartaJanuary 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज यहां कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में गाय अभ्यारण्य/गौसदन स्थापित किए जाएंगे जिनमें प्राकृतिक वातावरण में बेसहारा पशुओं को आश्रय और भूमि संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार चरने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लाहौल स्पीति जिला में बेसहारा पशु न होने के कारण गौ सदन नहीं स्थापित किया जाएगा।
    प्रारंभिक चरण में इन गाय अभ्यारण्यों/गौसदन की स्थापना जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग, जिला सोलन के हांडा कुंडी, जिला हमीरपुर के खेरी, जिला ऊना के थाना कलां खास, जिला कांगड़ा के इंदौरा-डमटाल, कुंदन-जीपी-बडसर-पालमपुर, कंगेहन-जयसिंहपुर, लुथान (ज्वालामुखी) और जिला बिलासपुर के बरोटा-डबवाल, तहसील श्री नैना देवी जी तथा धार-तातोह तहसील सदर में की जा रही है।
    कांगड़ा जिले में अधिकतम चार गौ अभ्यारण्य/गौसदन स्थापित किए जाएंगे जिसके लिए इंदौरा (डमटाल), कुंदन (पालमपुर), कंगेहन (जयसिंहपुर) और लुथान (ज्वालामुखी) को चयनित किया गया है।
    मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गौसदन बैन अटेरियां की क्षमता को मौजूदा 250 से बढ़ाकर 1000 करने के लिए 77,90,000 रुपए की लागत से बनने वाली चारदीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
    उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रत्येक जिले में कम से कम एक गाय अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा, जबकि कांगड़ा जैसे बड़े जिले में चार गाय अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे, जहां आवारा पशुओं की संख्या अधिक है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग अभयारण्य के लिए 1.52 करोड़ रुपये, जिला सोलन के हांडा कुंडी अभ्यारण्य के लिए 2.97 करोड़ रुपये, जिला ऊना के थाना कलां खास अभ्यारण्य के लिए 1.69 करोड़ रुपये, जिला हमीरपुर में खेरी सुजानपुर अभ्यारण्य के लिए 2.56 करोड़ रुपये और जिला चंबा के मंझीर अभ्यारण्य के लिए 1.66 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया गया है।
    उन्होंने कहा कि उक्त सभी पाँच गाय अभ्यारण्यों/बड़े गौसदनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और वर्ष 2020 तक पूरा हो जाएगा और इन सभी गौ अभ्यारण्यों/बड़े गौसदनों को वर्ष 2020 में कार्यशील कर दिया जाएगा।
    सरकार ने इन अभ्यारण्यों के निर्माण के लिए नोडल विभागों के रूप में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, एचपीएसआईडीसी, हाउसिंग बोर्ड आदि बुनियादी ढांचा विकास में लगे विभिन्न सरकारी विभागों को अधिसूचित किया है, जो संबंधित जिले में विभाग के पास लंबित कार्य भार के आधार पर है।
    वर्तमान में राज्य में बेसहारा पशुओं की आबादी 27,352 है, जबकि 13,337 मवेशियों को राज्य के मौजूदा गोसदनों और गौशालाओं में पाला जा रहा है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.