Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन जहां है छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं अनंत
    हिमाचल प्रदेश

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन जहां है छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं अनंत

    By Himachal VartaJanuary 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल जो कि कोलावाला मुड रोड पर आर एंड टी फैक्टरी के निकट स्थापित है, यहां छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की अनंत संभावनाएं है, इसी की सुखद परिणाम है कि अल्प समय में ही इस स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाया है।
    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल रेजिडेंशियल कम डे बोर्डिग हैं, वर्ष 2017 में इसकी नींव कक्षा 11 व 12 साइंस स्ट्रीम से रखी गयी। यहां अध्ययनरत छात्रों ने प्रथम वर्ष में ही शिक्षा प्राप्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वयं के साथ साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया। वर्ष 2018-19 में अरिहंत के छात्र अनिरुद्ध रावत का चयन/दाखिला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी में हुआ तो देवांश गौर को इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला हिमाचल प्रदेश में दाखिला मिला, जबकि धीरज कुमार व सार्थक भारद्वाज का चयन एनआईटी हमीरपुर में हुआ, अरिहंत इंटरनेशनल के होनहार छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में और भी बेहतर उपलब्धि हासिल की, यहां के 8 छात्र जनवरी एटेम्पट में ही जी मेंस पास करने में कामयाब रहे। स्कूल के कुल 22 छात्रों ने इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग किया था, जिनमें से मिराज शेख 96.60 प्रतिशत तो तुषार 92.06 प्रतिशत अंश प्राप्त करने में सफल रहे, अन्य 6 छात्रों ने भी 82 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर अरिहंत इंटरनेशनल का नाम रोशन किया, और अपनी सफलता का श्रेय भी छात्रों ने स्कूल के सुयोग्य शिक्षकों व प्रबंधन को दिया, इस स्कूल की यह विशेषता है कि यहां 10वीं के छात्रों को निःशुल्क बूस्टर खुराक दी जाती है।
    इस स्कूल में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए प्रत्येक माह सब्जेक्टिव व आबजेक्टिव टेस्ट लिये जाते हैं, साथ ही आन लाइन परीक्षा की भी तैयारी करवाई जाती है।
    प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल व इसकी तैयारी कर रहे विद्यार्थी व उनके अभिभावक अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री आर.ए. प्रभाकर ने शुभकामनाएं दी हैं, माता पद्मावती एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन अनिल जैन व जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
    सचिन जैन ने बताया कि अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन सदैन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.