शिमला। हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम एक बार फिर लोगों को सताएगा। मौसम विभाग के स्थानीय निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। केलांग आज प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17