Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»देश»उन्होंने नेपाल में आवासीय पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति का अवलोकन किया
    देश

    उन्होंने नेपाल में आवासीय पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति का अवलोकन किया

    By Himachal VartaJanuary 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से जोगबनी-बिराटनगर में एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन किया
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली ने आज संयुक्त रूप से जोगबनी-बिराटनगर में एकीकृत चेकपोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन किया।
    जोगबनी-बिराटनगर दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र है। यह चेकपोस्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
    जोगबनी-बिराटनगर में दूसरा एकीकृत चेकपोस्ट भारत की सहायता से बनाया गया था, जिसके जरिए भारत-नेपाल सीमा पर लोगों के आवागमन और कारोबार को सुविधा मिलती है।
    दोनों प्रधानमंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें शिरकत की।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘नेपाल के समग्र विकास में भारत एक भरोसेमंद साथी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।’
    उन्होंने कहा, ‘पड़ोसी प्रथम मेरी सरकार की प्रमुख नीति है और सीमापार संपर्कता में सुधार करना उसका एक अहम पक्ष है।’
    श्री मोदी ने कहा, ‘भारत-नेपाल मद्देनजर बेहतर संपर्कता का मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि हमारे आपसी संबंध सिर्फ पड़ोसियों के नहीं, बल्कि इतिहास और भूगोल ने हमें संस्कृति, प्रकृति, परिवार, भाषा, विकास और कई अन्य सूत्रों के जरिए एक-दूसरे से जोड़ा है।’
    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी सरकार सभी मित्र राष्ट्रों के साथ बेहतर यातायात सुविधाओं के विकास और व्यापार, संस्कृति, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नेपाल में सड़क, रेल और संचार जैसी सीमापार संपर्क परियोजनाओं के लिए काम कर रहा है।
    दोनों प्रधानमंत्रियों ने नेपाल में आए भूकम्प के बाद आवासीय पुनर्निर्माण परियोजनाओं की शानदार प्रगति का अवलोकन किया। इस परियोजना में भारत सहायता प्रदान कर रहा है।
    वर्ष 2015 में नेपाल में आए भूकम्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘भारत ने राहत और बचाव अभियान में सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले देश की भूमिका निभाई थी। भारत अब नेपाल के पुनर्निर्माण में लगे अपने मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।’
    उल्लेखनीय है कि भारत ने गोरखा और नुवाकोट जिलों में 50,000 मकान बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी, जिनमें से 45,000 मकान पूरे किए जा चुके हैं।
    नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.