Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन बस स्टैंड में गीत-संगीत व नुक्कड नाट्क से दी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन बस स्टैंड में गीत-संगीत व नुक्कड नाट्क से दी जानकारी

    By Himachal VartaJanuary 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाट्क ‘बुद्धिया रा बुढ़ापा’ से बताया हिमकेयर व सहारा योजना से मिला स्वास्थ्य लाभ
    नाहन। सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रम में अनुमोदित दल सरस्वती कला मंच राजगढ़ ने आज नाहन बस स्टैंड में गीत संगीत एवं नुक्कड नाट्क से वर्तमान सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
    इस कार्यक्रम में दल के कलाकारों ने जन भाषा में तैयार किए गए नुक्कड नाट्क ‘बुद्धिया रा बुढ़ापा’ में बुढ़ा बुद्धिया के किरदार से आयुष्मान भारत व हिमकेयर योजना से पांच लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज व सहारा योजना से गम्भीर बिमारियों के लिए प्रतिमाह दो हजार रूपये सरकार द्वारा दिए जाने से गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिला।
    नुक्कड नाट्क द्वारा बताया कि बुजुर्गों को सरकार द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पैंशन जिसमें बुढे़ बुजुर्गो की आयु सीमा 80 साल से घटाकर 70 वर्ष कर उन्हें प्रतिमाह 1500 पेंशन दी जा रही है।
    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करते हुए दल प्रभारी सुशील भृगु ने मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना की जानकारी लोगों को दी। इस दल के कलाकार राजपाल, मुस्कान, नितिका ने लोक गीत व नृत्य से लोगों का मंनोरजन किया तथा समूह गीत ‘हिमाचल चल री प्रगति रा अस नोखा नजारा’ से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं खेती हर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना तथा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की जानकारी लोगों को दी।
    प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से करते हुए विकास खण्ड पांवटा में चूडेश्वर कलामंच ने ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर व ग्राम पंचायत अंजोली में कलाकारों ने गीत संगीत से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100, गुडिया हेल्पलाईन 1515 तथा शक्ति बटन ऐप की जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी।
    इसी प्रकार विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत देवना व घन्डूरी में नीतिका कलामंच तथा विकास खण्ड शिलाई के ग्राम पंचायत लोजामानल व रास्त में लोक सांस्कृतिक कलामंच कें कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड नाटक से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.