शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज राज भवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सच्चे देशभक्त थे और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन भी किया था। उनके प्रसिद्ध नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ से आज भी भारतीय के दिलों में राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होती है। पूर्ण स्वराज के लिए नेताजी कई बार जेल गए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी हमेशा मानते थे कि श्रीमद्भगवद गीता उनके लिए प्रेरणा का प्रमुख स्त्रोत है।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि नेताजी ने रानी झांसी रेजीमेंट का गठन भी किया था और महिलाओं को भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए अवसर प्रदान किए।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28