चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डïे का नाम श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है।
श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनीतिज्ञ थीं जोकि अंबाला शहर से संबंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है, इसलिए बस अड्डïे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17