Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ग्राम पंचायत पलहोड़ी व पातलियों में कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
    हिमाचल प्रदेश

    ग्राम पंचायत पलहोड़ी व पातलियों में कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

    By Himachal VartaJanuary 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्याकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नितियों व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से आज विकास खण्ड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत पलहोड़ी व ग्राम पंचायत पातलियों में किया गया।
    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित दल चूडेश्वर कलामंच के कलाकारों ने सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अतंर्गत हिमाचल प्रदेश के 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं को अपना स्वरोजगार चलाने के लिए 50 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें युवकों को 25 प्रतिशत का अनुदान व महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जा रहा है।
    कार्यक्रम में गीत संगीत से लोगों का मनोरजंन करते हुए समुह गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की जानकारी दी तथा युवाओं को नशे से दूर रहने व जिला सिरमौर को पॉलीथीन मुक्त बनाने का संदेश भी दिया।
    विकास खण्ड शिलाई में लोक सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत कुहंट व क्यारी गुन्डाह तथा विकासखण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत गवाही व सैरतन्दुला में नितिका कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड नाट्क व समूह गीत के माध्यम से हिम केयर योजना व सहारा योजना तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष, स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
    इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पातलियां प्रधान दाता राम, पंचायत सचिव रविन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत कुहंट के प्रधान टीका राम, ग्राम पंचायत गवाही के प्रधान मोहित शर्मा, ग्राम पंचायत सैरतन्दुला के प्रधान तपेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत पलहोड़ी की वार्ड सदस्य प्रकाशों देवी, ग्राम रोजगार सेवक राकेश, आंगवाड़ी कार्यकर्ता परमजीत कौर सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.