Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ सिख किसानों के अधिकारों की पैरवी करेगी-कांगड़
    पंजाब

    पंजाब सरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ सिख किसानों के अधिकारों की पैरवी करेगी-कांगड़

    By Himachal VartaJanuary 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों पर स. गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजस्व मंत्री पंजाब के नेतृत्व में ग्वालियर पहुंचे उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे के दूसरे दिन जनजातीय इला$कों के जंगलों में पहुंचकर वहां बसे सिख परिवारों के साथ मुला$कात की जिनके घर बीते दिन जिला प्रशासन द्वारा जबरदस्ती गिरा दिए गए थे।
    स. कांगड़ ने प्रैस बयान में बताया कि सिख किसानों का दावा है कि प्रशासन ने उनके साथ अन्याय करते हुए इलाका खाली करने के नोटिस की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही जेसीबी मशीनों के साथ उनके घर गिरा दिए। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवारों के सदस्यों का कहना है कि उनके मकान गिराने के लिए आए अधिकारियों को उन्होंने हाथ-पैर जोडक़र निवेदन किया कि उनको अपना सामान उठाने और नोटिस की समय सीमा समाप्त होने तक वैकल्पिक प्रबंध करने की मोहलत दी जाए परंतु उनके निवेदन को अनदेखा करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा जबरन उनके घर गिरा दिए गए। स. कांगड़ ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा निश्चित करके सबसे पहले सिखों के घर गिराए गए।
    उन्होंने बताया कि पंजाब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश के स्थानीय जनजातीय इला$कों के एकता फ्रंट के सदस्यों के साथ भी मुला$कात की गई, जिन्होंने कहा की उनकी मंशा किसी को भी बेघर करने की नहीं है। उनका फ्रंट केवल यही चाहता है कि जो ज़मीन कानूनी तौर पर जिसकी है, चाहे जनजातियों की या सिखों की, उनको मिले।
    स. कांगड़ ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन द्वारा कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया और न ही किसी नोटिस की प्रति दिखाई गई। उन्होंने कहा कि बुनियादी जांच से यह पता लगता है कि निचले स्तर के राजस्व अधिकारीयों द्वारा अपनी ड्यूटी कानून के अनुसार नहीं निभाई गई।
    उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने अस्थायी तौर पर घरों की मरम्मत करके सिख परिवारों को फिलहाल वहां रहने की आज्ञा दे दी है और स्थायी हल ढूंढने के लिए कहा है। बाद में गुरूद्वारा साहिब के समीप बड़ी संख्या में एकत्रित पीडि़त सिख परिवारों को संबोधित करते हुए स. कांगड़ ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ पीडि़त सिख किसानों के अधिकारों की पुरज़ोर पैरवी करेगी।
    जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें हरमिन्दर सिंह गिल एम.एल.ए, पूर्व एम.पी. एच.एस. हंसपाल, कमिश्नर पटियाला डिवीजऩ दीपिन्दर सिंह, नरिन्दर सिंह मैंबर रैवीन्यू कमीशन, कैप्टन करनैल सिंह अतिरिक्त सचिव राजस्व शामिल हैं, सोमवार शाम ग्वालियर के श्योपुर इला$के में स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विशेष तौर पर मध्यप्रदेश गया था जहां सिख किसानों के घर जबरन गिराए गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.