नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा-4 के अन्तर्गत प्रदत् शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सिरमौर के सभी विकास खण्ड़ों की 228 ग्राम पंचायतों में आगामी 9 फरवरी, 2020 को विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के प्रत्येक विकासखण्ड में एक लाख पौधे लगाएं जाने का निर्णय लिया गया है जिसका पौध रोपण कार्य मनरेगा योजना के अतंर्गत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में पौध रोपण पर चर्चा व वर्ष 2020-21 के लिए पौध रोपण बारे शेल्फ तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त जल शक्ति अभियान के अतंर्गत वर्ष 2020-21 के लिए प्लान तैयार करने बारे चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बालीकोटी व विकासखण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पुरूवाला की ग्राम सभा की बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना के बारे में विभिन्न विभागों से संबंधी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28