नाहन। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य आज कॉलेज परिसर में विधिवत पूजा अर्जना के साथ आरंभ किया गया ।
यह जानकारी कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक ने देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक तथा हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए 260.70 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है और यह कार्य कंपनी को 2 वर्ष के भीतर पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि आज से मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके लिए उन्होंने समस्त विभागों का मेडिकल कॉलेज के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया एवं नाहन के लोगों से भविष्य में सहयोग की अपील की।
उन्होंने बताया कि अब कार्य तीव्र गति से चलेगा और भविष्य में नाहन में एक बेहतर सुविधा वाला हॉस्पिटल ब्लॉक एवं मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण होगा, जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा एवं उच्च श्रेणी के डॉक्टर प्रशिक्षण उपरांत यहां से ऊतीर्ण होकर जायेंगे।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल नाहन नरेन्द्र कुमार, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा सुनील अत्री, कॉलेज के विभिन्न विभागों के नर्सिंग विभागाध्यक्ष, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कॉलेज के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
