शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में डाॅ. प्रेमराज शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक पातांजलदर्शन एवं गीता की योग मीमांसा पुस्तक का विमोचन किया। लेखक शिमला जिले के कडगांव के नण्डला गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योग शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय दर्शन में योग का बहुत महत्व है और आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में योग जीवन जीने की कला है, जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक है।
राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय दर्शन को योग की दृष्टि से समझने और इस समृद्ध ज्ञान को अपनाने में सहायक सिद्ध होगी।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17