Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वि0स0 उपाध्यक्ष करेंगे गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता-डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    वि0स0 उपाध्यक्ष करेंगे गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता-डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaJanuary 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    थीम परेड होगी लोगो के आकर्षण का केन्द्र
    नाहन। 71वें गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आगामी 26 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हंस राज करेंगें।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 10ः45 बजे मुख्य अतिथि श्री हंस राज द्वारा शहीद स्मारक नाहन पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रंणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रातः 11 बजे नाहन चौगान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काऊट एंड गाईड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान, पॉलीब्रिक्स, पौधारोपण,शून्य लागत कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, से नो टू यूज प्लास्टिक, बेसहारा पशु तथा जल शक्ति अभियान पर आधारित थीम परेड लोगो के आर्कषण का मुख्य केन्द्र होगी।
    उन्होने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय नर्सिग कॉलेज, डाईट, एसवीएन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद, महिला मण्डल पराड़ा तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.