नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति ने 22 जनवरी 2020 को ये पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।
भारत के विभिन्न राज्यों के 49 बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का एक-एक पुरस्कार विजेता है। ये बच्चे कला और संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में विजेता बने हैं। भारत सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में एक सबसे महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करती है। इस उद्देश्य के लिए सरकार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल और बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को पहचान देने के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान करती है।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10