नाहन। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मैसर्ज सोजिन फलोरा फार्मा एल.एल.पी. मोगीनन्द, कालाअम्ब सिरमौर द्वारा कैम्पस इन्टरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि मैसर्ज सोजिन फलोरा फार्मा को 15 बी0 फार्मा, अभ्यर्थी की आवश्यकता है जिसके लिए आवेदक के पास 1 से 3 साल का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार में उतीर्ण उम्मीदवार को कम्पनी द्वारा 3 से 6 लाख तक का सलाना पैकेज दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं बाायोडाटा लेकर आए तथा अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28