Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य-डॉ0 परूथी  
    हिमाचल प्रदेश

    मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य-डॉ0 परूथी  

    By Himachal VartaJanuary 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। मतदान करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए । यह विचार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने  आज यहां जिला परिषद भवन में निर्वाचन विभाग के सौजन्य से आयोजित 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के उपलक्ष्य पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ दिलाई ।
    उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान असंख्य लोग वोट नहीं डालते, जोकि लोकतंत्र की परम्परा एवं गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होने कहा कि प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए जिससे लोकतंत्र को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी, 2011 से हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाता है जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है ताकि हर मतदाता अपने अधिकार के बारे जागरूक हो सके।
    उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2020 को  18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची  में पंजीकृत करने के लिए जिला में विशेष अभियान आरंभ किया गया है  जिसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भावी निर्माता हैं और राष्ट्रीय मतदाता दिवस का संदेश आमजन तक पहूंचाने में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं । लोकतंत्र में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा ।
    इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट करके सम्मानित किया। नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चंद डोगरा ने मतदाता दिवस पर कविता प्रस्तुत की।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को प्रदर्शित किया गया । इसके अतिरिक्त कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा कुमारी सविता, शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का छात्र साहिल ठाकुर, आईटीआई नाहन की छात्रा कुमारी शालिनी और डाईट नाहन की कुमारी रविना चौहान द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाषण प्रस्तुत किए गए जोकि काफी सराहनीय थे । इसके अतिरिक्त बडाबन एवं अपर आम्बवाला के महिला मण्डल समूह द्वारा मतदाता दिवस पर आधारित समूहगान प्रस्तुत किए गए।
    इस अवसर पर तहसीलदार नारायण चौहान, बीडीओ नाहन अनुप शर्मा, अधीक्षक तेजेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न स्कूलों के प्राधानाचार्य और अध्यापकों ने भाग लिया ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.