शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, विधायक, विभिन्न आयोगों, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, महापौर सत्या कौंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कुलपति, स्वतन्त्रता सेनानी, नगर के गणमान्य लोग, सेना, पुलिस और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।