Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डॉ0 बिंदल ने किया खैरी से मीरपुर गुरूद्वारा तक बनने वाली सड़क का षिलान्यास
    हिमाचल प्रदेश

    डॉ0 बिंदल ने किया खैरी से मीरपुर गुरूद्वारा तक बनने वाली सड़क का षिलान्यास

    By Himachal VartaJanuary 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    कालाअम्ब पंचायत की सडकों पर व्यय किए जा रहे है 15 करोड-डॉ बिंदल
    नाहन। नाहन विधानसभा के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज कालाअंब त्रिलोकपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खैरी से मीरपुर गुरूद्वारा तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 2.21 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
    उन्हाेंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैनवाला से त्रिलोकपुर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय आरंभ हुआ है जिसमें 15 करोड़ की राशि कालाअम्ब पंचायत की सडकों के निर्माण पर व्यय कि जा रही है तथा त्रिलोकपुर बाईपास रोड 2 करोड़ रूपये की लागत से बन चुका है। उन्होंने कहा कि अन्धेरी पुल का निर्माण 4 करोड रूपये से पूर्ण कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि त्रिलोकपुर बुडढियो के पुल निर्माण पर 2 करोड़ रूपये खर्च किए गए है तथा 8.5 करोड रूपये की लागत से अन्धेरी को कौलावाला भूड से जोडने वाली सड़क पर मझाडा पुल का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कालाआम्ब-सुकेती-नागल-खजुरना सड़क पर 11 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे है। इसी सड़क पर खैरी का नाला पुल के निर्माण पर 2 करोड़ रूपये तथा मारकण्डे नदी पर 9 करोड़ 35 लाख रूपये से पुल का निर्माण किया गया है।
    डॉ0 बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार विकास के लिए कटीबद्ध है और इसी दिशा में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
    इसके उपरान्त डॉ0 बिंदल ने माता बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में तीन मुर्तियों की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना की तत्पश्चात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण महेश सिगंल, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण बीके अग्रवाल, खण्ड विकास अधिकारी नाहन अनुप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर अंकुर राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.