Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»गणतंत्र दिवस के अवसर पर 11 पुलिस अधिकारी ‘मुख्यमंत्री पुलिस मैडल’ से सम्मानित
    पंजाब

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर 11 पुलिस अधिकारी ‘मुख्यमंत्री पुलिस मैडल’ से सम्मानित

    By Himachal VartaJanuary 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह को बेमिसाल बहादुरी दिखाने के लिए श्रद्धासुमन अर्पित
    विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाली 43 शख़्िसयतों का सम्मान
    एस.ए.एस. नगर (मोहाली)। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब पुलिस के 11 अफसरों को अपनी ड्यूटी तनदेही और समर्पित भावना के साथ निभाने स्वरूप मुख्यमंत्री पुलिस मैडल से सम्मानित किया। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल सेवाएं निभाने वाली 43 मशहूर शख़्िसयतों का भी सम्मान किया गया।

    71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह की याद में फूल मालाएं भेंट करके महान सपूत को श्रद्धाँजलि भेंट की जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए प्रेरणामयी नेतृत्व, बेमिसाल बहादुरी और साहस दिखाया और सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुसार बेमिसाल बलिदान दिया।

    इसी दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एस.पी. हैडक्वार्टर रोपड़ जगजीत सिंह, ए.सी.पी. इंडस्ट्रियल एरिया सन्दीप कुमार और डी.एस.पी. हैडक्वार्टर रोपड़ चन्द सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ के साथ सम्मानित किया गया। इसी तरह कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ड्यूटी के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री मैडल के साथ सम्मानित किया जिनमें ए.सी.पी. (ट्रैफिक़ -1) लुधियाना गुरदेव सिंह, डी.एस.पी. इंटेलिजेंस विंग पी.ए.पी. कमलजीत कुमार, इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज प्रितपाल सिंह, इंस्पेक्टर स्पैशल सैल इंटेलिजेंस पंजाब सुखजीत सिंह, बरनाला से सब इंस्पेक्टर हर्षजोत कौर, पी.पी.ए. फिल्लौर के सब इंस्पेक्टर भुपिन्दर सिंह, फतेहगढ़ साहिब से सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, विजीलैंस ब्यूरो एस.ए.एस. नगर के ए.एस.आई. हैडक्वार्टर कुलभूषण बग्गा, ए.एस.आई. इंटेलिजेंस विंग पंजाब मनप्रीत सिंह, ए.एस.आई. इंटेलिजेंस विंग पंजाब नरिन्दर कुमार और कांस्टेबल इंटेलिजेंस विंग पंजाब बिक्रमजीत सिंह शामिल हैं।

    इनके अलावा स्वतंत्रता संग्रामी स्वर्ण सिंह और गुरदीप सिंह का भी सम्मान किया गया। इसी तरह चार समाज सेवियों रोटरी क्लब मोहाली के प्रधान हरजीत सिंह, सामाजिक वर्कर परमदीप सिंह भबात, गाँव बरसालपुर के सरपंच जसप्रीत सिंह और फूलों की काश्त में प्रगतिशील शख्सियत गुनीत कौर को उनकी शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

    इनके अलावा रंगमंच की प्रसिद्ध हस्ती हरबख्श सिंह लता, रोड सेफ्टी इंजीनियर चरनजीत, गणित की अध्यापिका जगजीत कौर, सीनियर सहायक कुलदीप चंद, जल स्पलाई और सेनिटेशन के कार्यकारी इंजीनियर साहिल शर्मा और खुशप्रीत सिंह, सीनियर सहायक ऋतु कपूर, जिला वन अधिकारी गुरनाम प्रीत सिंह, जन सेहत के कार्यकारी इंजीनियर कमल किशोर, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी डेराबस्सी सुखचैन सिंह, तहसीलदार मोहाली सुखपिन्दर कौर, महामारी विज्ञानी डॉ. हरमनदीप कौर, जूनियर सहायक रमनदीप सिंह, पटवारी बचित्तर सिंह, सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, ए.एस.आई. नरपिन्दर पाल सिंह, ए.एस.आई. सुखपाल सिंह, कांस्टेबल वरिन्दर सिंह, प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर अजितेश कौशल, ए.एस.आई. गुरमीत सिंह, हैड कांस्टेबल करनदीप सिंह, जूनियर सहायक संजीव कुमार, कानूगो (चुनाव) सुरिन्दर कुमार, सुनीता शर्मा, लोक निर्माण विभाग (बी.एंड.आर) के कार्यकारी इंजीनियर अर्शदीप सिंह, जिला परिषद के सचिव रवीन्द्र सिंह, डी.एस.एम. अनीष गर्ग, एस.डी.ओ. मोहित नागपाल, जिला रोजग़ार और व्यापार ब्यूरो के डिप्टी सी.ई.ओ. मनजेश कुमार, रघबीर सिंह संधू और मदन मित्तल को अपने-अपने क्षेत्रों में निभाई शानदार सेवाओं के चलते सम्मानित किया गया।

    इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा चाहत अरोड़ा, बलजिन्दर सिंह और जसनूर कौर को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा नशा रोकथाम अधिकारी (डैपो) दलजीत कौर, रजिन्दर सिंह और कर्नल सज्जन प्रकाश को नशाखोरी की समस्या को रोकने के लिए उनके द्वारा दी गई प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री द्वारा मार्च पास्ट की तैयारियों के लिए परेड कमांडर डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू, इंस्पैक्टर सी.आई.डी. पी.आर.टी.सी. जहान खेलां चरनजीत सिंह और इंस्पेक्टर बाज सिंह को मोमैंटो दिए गए। मार्च पास्ट में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के विभिन्न ग्रुपों में से माँ भागो प्रै्रपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्लज़ को सर्वोत्तम ग्रुप का पुरुस्कार मिला। विभिन्न विभागों /एजेंसियों की कुल 10 झांकीयों द्वारा राज्य सरकार की सर्वपक्षीय विकास और कल्याण स्कीमों को दिखाया गया जिनमें से रोजग़ार उत्पत्ति विभाग की झाँकी को सर्वोत्तम घोषित किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.