नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय विधि, न्याय एवं संचार मन्त्री रवि शंकर प्रसाद से भेंट की और उनसे प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मन्त्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश आकर्षित करने में सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के वाकनाघाट में 300 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहां सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने केन्द्रीय मन्त्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट केन्द्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निवेश आकर्षित करने में सहयोग का आग्रह भी किया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
