
नाहन। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा व उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके अतिरिक्त नाहन स्थित सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
