शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में रोहित शर्मा द्वारा निर्देशित वीडियो गीत ‘नौकरी फौजो री’ को यू ट्यूब में रिलीज किया। इस गीत को महेन्द्र राठौर ने गाया है और दिनेश शर्मा इसके निर्माता हैं।
राज्यपाल ने इस गीत की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि रचनात्मक निर्देशन के इस तरह के प्रयासों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह गीत हमारे फौजियों के लिए समर्पित है, जो राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा फौजियों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यह टीम संगीत के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेगी।
इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि इस गीत में नारकण्डा, कुमारसेन और सैंज पराला के क्षेत्रों को दर्शाया गया है और उनका यह प्रयास है कि इस गीत में हिमाचल की झलक प्रस्तुत हो।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
