नयी दिल्ली। नमस्कार सभी साथियों को 2020 का ये प्रथम सत्र है, इस दशक का भी यह प्रथम सत्र है। हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि इस सत्र में इस दशक के उज्जवल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला ये सत्र बना रहे। आज आदरणीय राष्ट्रपति जी का उद्धबोधन होगा और कल इस नववर्ष का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। ये सत्र अधिकतम आर्थिक विषयों पर चर्चा केंद्रित रहे। वैश्विक आर्थिक स्थितियों के संदर्भ में भारत किस प्रकार से इन परिस्थितियों का फायदा उठा सकता है। अपनी आर्थिक गतिविधि को और मजबूत बनाते हुए वैश्विक परिवेश का अधिकतम लाभ भारत को मिले, हमारी सरकार की पहचान पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो, महिलाएं हो इनको सशक्तिकरण करने की रही है। इस दशक में भी हमारा उन्ही दिशा में बल रहेगा और मैं चाहता हूं कि दोनों सदन में आर्थिक विषयों पर, लोगों का सशक्तिकरण के ऊपर बहुत व्यापक चर्चा हो, अधिक अच्छी चर्चा हो, दिनों-दिन हमारी चर्चा का स्तर अधिक समृद्ध होता चले। इस पूरे विश्वास के साथ मै आप सबका भी बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। नमस्कार ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20