नाहन। नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैन की सैर को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के उददेशय से रविवार को ग्रामवासियों के सहयोग से ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी भी भाग लेंगे।
‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान के तहत सैन की सैर पंचायत के महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूह और युवक मण्डल के सहयोग से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग इक्टठा कर ग्राम पंचायत में एकत्र किया जाएगा जिसका प्रयोग ग्राम पंचायत क्षेत्र में पॉलीब्रिक्स के माध्यम से पॉलीबेन्च, पॉलीवाल, गमले व पॉलीटायलेट बनाने में किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णता पॉलीथीन मुक्त करना, लोगों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करना और स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाना है। उन्होने पंचायत के सभी लोगो से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मुहिम को सफल बनाने में अपना सहयोग दे।
इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर पंचायत में हो रहे विकास कार्यो का जायजा भी लेगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28