नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैडस प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, वन विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से इस वर्ष 02 फरवरी को रेणुकाजी वेटलैड पर राज्य स्तरीय विश्व वेटलैड दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में रेणुकाजी क्षेत्र के 25 स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे व अध्यापक शामिल होगें। जिसमें पेंटिग व सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों व आमत्रित पंचायतों के सदस्यों को वेटलैड के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगे और विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शिनियों का अवलोकन भी करेंगे।
2 फरवरी को दुनिया भर में विश्व वेटलैंडस दिवस मनाया जाता है। सन 1971 में इसी दिन वेटलैंडस को बचाने के लिये ईरान के रामसर में पहला सम्मेलन किया गया था। इसलिये इस सम्मेलन को रामसर सम्मेलन भी कहा जाता है। इस कन्वेशन में एक अर्न्तराष्ट्रीय समझौता किया गया था इस समझौते आधार पर विश्व भर की वेटलैडस की सुरक्षा का संकल्प लिया गया था।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28