Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेनेे के उपरांत निकेश के घर में उत्सव का माहौल
    हिमाचल प्रदेश

    गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेनेे के उपरांत निकेश के घर में उत्सव का माहौल

    By Himachal VartaFebruary 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    दिल्ली से वापिस लौटने पर निकेश अपने माता-पिता के साथ।
    दिल्ली से वापिस लौटने पर निकेश अपने माता-पिता के साथ।

    नाहन। कोटली गांव के धर्मपाल व उनकी पत्नि संध्या ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा निकेश दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परेड में भाग लेगा । शनिवार को जब इनका बेटा निकेश दिल्ली से गणतंत्र परेड के उपरांत वापिस लौटा तो घर पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। गांव पड़ोस के लोगों के अतिरिक्त रिश्तेदारों द्वारा धर्मपाल को उनके बेटे निकेश की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया । हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा मुकाम हासिल करे और जब बच्चे सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ना आरंभ कर देते है तो माता-पिता का हौसला कई गुना बढ़ जाता है ।
    बता दें कि निकेश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दसवीं कक्षा का छात्र है और एक साधारण अनुसूचित जाति परिवार से संबध रखते हैं । एनसीसी में बढ़-चढ़कर भाग लेने के फलस्वरूप इनका चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन समिति द्वारा किया गया था । दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में किसी भी विद्यार्थी द्वारा भाग लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और प्रत्येक एनसीसी के कैडेटस का इस परेड में भाग लेना एक सपना होता है । एनसीसी प्रभारी सुशील राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एनसीसी जूनियर डिवीजन की वन-एचपी ब्वॉयज बटालियन सोलन के अंतर्गत पांच एनसीसी कैडेटस का चयन हुआ था जिनमें से 3 केडेट्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ से थे।
    उन्होने बताया कि एनसीसी जूनियर डिवीजन में गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली में एक सबसे बड़े शिविर का आयोजन किया जाता है और इस शिविर में भाग लेने के लिए कैडेटस को कठोर प्रशिक्षण व विभिन्न प्रतियोगिताओं से गुजरने के बाद परेड के लिए कैडेट का चयन किया जाता है। एनसीसी कार्यालय सोलन द्वारा गत वर्ष के दौरान वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए तीन कैडेटस का चयन किया गया था । उन्होने बताया कि एनसीसी के चंडीगढ़ स्थित निदेशालय द्वारा चयनित कैडेटस के लिए रोपड़ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कैडेटस ने भाग लिया जिसमें चार राज्य से केवल 17 कैडेटस का चयन किया गया था जिनमें से निकेश कुमार भी एक था । रोपड़ में प्रशिक्षण लेने के उपरांत सभी कैडेटस को 28 दिसंबर को दिल्ली भेजा गया था जहां पर इनका पूर्वाभ्यास करवाया गया ।
    निकेश कुमार से जब इस बारे बात की गई तो इन्होने बताया कि उन्हें इस बात का कभी आभास भी नहीं था कि वह दिल्ली में गणतंत्र परेड में भाग लेगें । उन्होने बताया कि उनकी एनसीसी की टीम द्वारा दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । उन्होने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और एनसीसी प्रभारी सुशील राणा को दिया। निकेश कुमार को कहना है कि गणतंत्र दिवस परेड से उन्हें देश भक्ति की प्रेरणा मिली है और अब इनका लक्ष्य पढ़ाई के उपरांत सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना है जिसके लिए पूरी लग्न व निष्ठा के साथ कड़ी मेहनत करेगें । निकेश के पिता धर्मपाल का कहना है कि उन्हें कभी इस बात का आभास भी नहीं हुआ कि उनका बेटा इतना प्रतिभावान है। उन्होने कहा कि निकेश को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.