Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»केंद्रीय बजट से हिमाचल के किसान होंगे लाभान्वितः डा. मारकंडा
    हिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट से हिमाचल के किसान होंगे लाभान्वितः डा. मारकंडा

    By Himachal VartaFebruary 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। कृषि मन्त्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा है कि केन्द्र सरकार का बजट से प्रधान मन्त्री का वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और 62 प्रतिशत सीधे तौर पर कृषि से जुडे हैं। इस बजट में किसानों व बागवानों को महत्व दिया गया है तथा किसानों के लिए 16 सूत्रीय कार्यक्रम बनाया गया है जिससे किसानों को निश्चित रूप से लाभ होगा।
    डाॅ. मारकंडा ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने और डीजल व कैरोसीन की निर्भरता कम करने के लिए इस वर्ष प्रधान मन्त्री कुसुम योजना के अन्र्तगत 20 लाख किसानों को सोलर पम्प दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में पहले ही सौर सिंचाई योजना के अन्र्तगत किसानों को सौर पम्प दिए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने पारम्परिक जैविक तथा अन्य उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को बढ़ावा देने की ओर कदम उठाया है। प्रदेश सरकार पहले से प्राकतिक खेती को बढावा दे रही है जिसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शुरू की गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में दो लाख किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
    मंत्री ने कहा कि दूध, मांस व अन्य खराब होने वाली वस्तुओं की समय पर आपूर्ति के लिए किसान रेल चलाने का भी प्रावधान किया गया है, जो सराहनीय कदम है। असिंचित क्षेत्रों में एकीकृत कृषि प्रणाली का विस्तार भी किया जाएगा जिसमें सौर पंप व प्राकृतिक खेती को भी शामिल किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
    डा. मारकंडा ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में लगभग 1.60 लाख करोड रूपये कृषि सिंचाई और संबन्धित गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे, जो निश्चिित रूप से देश अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के किसानो के लिए भी हितकारी होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.