शिमला। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया है कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रदेश के तीन जिलों में पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। ये स्क्रीनिंग उपायुक्त कार्यालय मण्डी में 6 फरवरी, 2020, उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कार्यालय, शिमला में 7 फरवरी, 2020 को होगी।
रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कृत्रिम ज्ञान, वैब डिजाईनिंग, सीएडीडी और जीएसटी आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये पाठ्यक्रम हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा शत-प्रतिशत प्रायोजित हैं और इनमें चयनित प्रशिक्षुओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि सीटीआर, लुधियाना, एनआईएफएम फरीदाबाद और सी डैक मोहाली में इन प्रतिष्ठित और उच्च मूल्य पाठ्यक्रमों में रोजगार सृजन की काफी संभावनाएं हैं और पात्र युवाओं को इन आवासीय पाठ्यक्रमों का पूरा लाभ उठाना चाहिए, जिसके लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर 0177-2623383 पर सम्पर्क कर सकते हैं या निगम की वैबसाईट https://hpkvn.in/admission/पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28