Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद बनेगा विकास का मॉडल -नवीन शर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद बनेगा विकास का मॉडल -नवीन शर्मा

    By Himachal VartaFebruary 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है और निकट भविष्य में पच्छाद विकास का मॉडल बनकर उभरेगा। यह बात पच्छाद भाजपा मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने मंगलवार को जारी बयान में कही गई। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान पच्छाद क्षेत्र की सड़कों के सुधार और पक्का करने के लिए 133 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और अनेक सड़कों पर कार्य युद्धस्तर पर चल रहे है जिसे कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे है।
    उन्होने पच्छाद के सात बार रह चुके विधायक गंगूराम मुसाफिर द्वारा दिए जा रहे तीन सौ करोड़ के बयान को हास्यप्रद बताते हुए कहा कि यदि वह अपने कार्यकाल के दौरान पच्छाद का विकास करवाते तो आज पच्छाद के लोगों को सड़क और पेयजल समस्या से जूझना न पड़ता । उन्होने कहा कि मुसाफिर कांग्रेस सरकार मेें उच्च पदों पर रहे है और उस दौरान यदि लोगों के कार्य किए होते तो आज पच्छाद की जनता उन्हें तीन बार बाहर का रास्ता न दिखाती । उन्होने कहा कि पच्छाद की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है और अब पच्छाद में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है । उन्होने कहा कि ं सांसद सुरेश कश्यप और विधायक रीना कश्यप द्वारा पच्छाद के समग्र विकास के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है ।
    नवीन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के रासूमांदर के लिए आईटीआई, पझौता के आईपीएच का उप मण्डल कार्यालय, राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय व मिनी सचिवालय, सरांह में एसडीएम कार्यालय, राजगढ़ में एचआरटीसी का सब डिपो सहित अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं जोकि पच्छाद के इतिहास में एक रिकार्ड है। इसके अतिरिक्त सरांह के लिए लोक निर्माण विभाग का मण्डल और गगल शकोर के लिए उप मण्डल का कार्यालय और नारग के लिए आईपीएच का उप मण्डल कार्यालय स्वीकृत किया गया है जोकि शीघ्र ही सरकार द्वारा क्रियाशील बनाया जाएगा ।
    उन्होने जानकारी दी कि राजगढ़ की 30 पंचायतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 55 करोड़ की परियोजना केंद्र को स्वीकृति हेतू भेजी गई है । इसके अतिरिक्त राजगढ़ की 13 पंचायतों को जल जीवन मिश्न के तहत लाया गया है जिसके लिए 25 करोड़ की परियोजना तैयार करके केंद्र को भेजी गई है । उन्होने कहा कि राजगढ़ शहर में सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 18 करोड़ की डीपीआर तैयार करके स्वीकृति हेतू भेजी गई है । उन्होने कहा कि यशवंतनगर-नेरीपुल-छैला सड़क के सुधार के लिए भी सरकार ने 46 करोड़ की राशि स्वीकृत की है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.