Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने किया सूरजकुंड मेले का दौरा
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने किया सूरजकुंड मेले का दौरा

    By Himachal VartaFebruary 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। सूरजकुंड मेला पूरे भारत का चित्रण करता है। शिल्पकारों व कलाकारों को यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मौका मिलता है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने सूरजकुंड मेले में संवाददाताओं से बातचीत में कही।
    डा. साधना ठाकुर बुधवार को सूरजकुंड मेला देखने पहुंची थीं। उन्होंने मेला परिसर में हिमाचल प्रदेश के सूचना केंद्र का दौरा किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश से आए कलाकारों व शिल्पकारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मेला परिसर में विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया और मेले की तैयारियों को लेकर प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को थीम स्टेट का दर्जा मिला है और यह खुशी की बात है कि हिमाचल की कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच मिला है। उन्होंने इतने बड़े आयोजन को लेकर हरियाणा सरकार की व्यवस्था की सराहना की।
    उन्होंने मुख्य चैपाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में उज्बेकिस्तान, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के शिमला व मंडी के लोकनृत्यों का प्रदर्शन हुआ। हरियाणा सरकार व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने डा. ठाकुर का सूरजकुंड पहुंचने पर स्वागत किया।
    हरियाणा सरकार में पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन, मेला प्राधिकरण की प्रशासक बेलीना उप-आवासीय आयुक्त हिमाचल सरकार विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.