Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»जिला सिरमौर में अभी तक नहीं पाए गए है कोरोना वायरस के लक्षण -डॉ0 पराशर
    स्वास्थ्य

    जिला सिरमौर में अभी तक नहीं पाए गए है कोरोना वायरस के लक्षण -डॉ0 पराशर

    By Himachal VartaFebruary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना वायरस की जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाईन नम्बर 104 पर करें सम्पर्क
    नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज कोरोना वायरस के सन्दर्भ में मुख्य चिकित्सा अधकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधकारी डा0के0के0 पराशर ने की।
    इस बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अभी तक जिला सिरमौर के चीन से 15 व्यक्ति ही आए है जिनमें अभी तक कोरोना वायरस के किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नही पाए गए है। उन्होंने बताया कि चीन से आए सभी व्यक्तियों को 28 दिनों तक एहतीयात के तौर पर अपने ही घरों में रहने कि हिदायत दी गई है तथा प्रतिदिन इनसे संबंधित रिपोर्ट भी स्वास्थ्य खण्डों को एकत्रित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान चीन से लौटे किसी भी व्यक्ति को अचानक बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी हो तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भी सम्पर्क कर सकते है।
    उन्होंने बताया कि नवीन कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों मंे अचानक वृद्वि के रूप में सूचित हुआ है। इस रोग में फ्लू जैसे लक्षण मिलते है।
    उन्हाेंने बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले 14 दिनों के दौरान चीन की यात्रा की हो और जिनमें अचानक बुखार व खासी तथा सांस लेने की परेशानी हो तो वह तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सालय में निःशुल्क जांच करवा सकते हैं।
    उन्होंने जिला के सभी लोगों से कोरोना वायरस से बचाव बारे अपील करते हुए कहा कि वह खांसते व छींकते समय रूमाल या कोई कपड़ा मुंह पर अवश्य रखे और दूसरों से वार्तालाप करते समय उचित दूरी बनाए रखे तथा कम से कम लोगों से हाथ मिलाए और भीड-भाड वाले स्थानों से परहेज करे।
    उन्होंने बताया कि इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी के लिए विभाग के निःशुल्क हेल्पलाईन नम्बर 104 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
    इस बैठक मे जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद सांगल, प्रभारी सूचना शिक्षा एवं सम्प्रेषण प्रभाग मन मोहन ठाकुंर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.