Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

    By Himachal VartaFebruary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा घटक है, जिसके कारण लोकाचार के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान तैयार होते हैं। वह आज पंजाब राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा में वैश्विक मानवता, वैज्ञानिक उत्सुकता, ज्ञान, अध्यात्म आदि का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति प्रेम और उत्साह के माध्यम से वांछित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि हमारे देश ने अधोसंरचना, आर्थिक विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। इस गति को कायम रखने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा की सुदृढ़ प्रणाली समान रूप से कार्य करें, ताकि उच्च योग्यता प्राप्त, प्रतिभावान और प्रतिबद्ध श्रमशक्ति तैयार की जा सके।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है, जो युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय अध्ययन पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की आर्थिक आवश्यकताओं के कारण तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा अत्यंत अनिवार्य बन गई है। राष्ट्र निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा आर्थिक, लोकतांत्रिक और आध्यात्मिक वास्तविकताओं की पूर्ति करे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने शोध कार्य में 600 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं और प्रतिभावान युवाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने व तरक्की के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कुछ नया सीखने की जिज्ञासा अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हम अपने मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। भारत को कभी विश्व गुरू कहा जाता था और यह हम सबका उत्तरदायित्व है कि देश के पुराने वैभव को पुनः हासिल करने के लिए प्रयास करें।
    युवाओं में नशे के प्रति बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारे समाज को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस सामाजिक बुराई के विरूद्ध लड़ाई लड़ें, क्यांेकि केवल कानून से ही इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता।
    चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधु ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    कुलपति प्रोफेसर आरएस बावा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.